पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 7वें दिन घटे
पेट्रोल और डीजल के दा में बुधवार को लगातार सातवें दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा.....इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बुधवार को पेट्रोल के भाव क्रमश:.....
नई दिल्ली: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (diesel) के दा में बुधवार को लगातार सातवें दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा. अंतर्राष्ट्रीय बाजार (International Market) में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में आई नरमी के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है. इंडियन ऑयल (Indian Oil)की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली(Delhi), कोलकाता(Kolkata), मुंबई(Mumbai) और चेन्नई(Chennai) में बुधवार को पेट्रोल के भाव क्रमश: 73.57 रुपये, 75.57 रुपये, 79.12 रुपये और 76.35 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए.
चारों महानगरों(Metros ) में डीजल की कीमतें क्रमश: 68.49 रुपये, 70.34 रुपये, 71.71 रुपये और 72.34 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गईं. तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की कटौती की, जबकि कोलकाता में 49 पैसे और चेन्नई में 53 पैसे प्रति लीटर. डीजल बुधवार को दिल्ली और कोलकाता में 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ, जबकि मुंबई में 42 पैसे और चेन्नई में 43 पैसे प्रति लीटर.
यह भी पढ़ें: बिहार: ट्रेन से 50 नरकंकाल मिलने पर मचा हड़कंप, एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव रिकॉर्ड उच्च स्तर से 10 रुपये से ज्यादा घटा है. चार अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर चला गया था. वहीं, डीजल का भाव दिल्ली में 17 अक्टूबर को 75.69 रुपये प्रति लीटर के उच्च स्तर पर जाने बाद सात रुपये से ज्यादा कम हुआ है.
उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में इस सप्ताह तेजी देखी जा रही है. हालांकि ब्रेंट क्रूड(Brent Crude) का भाव बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 61 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई(WTI) 52 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2018 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

