तेल की महंगाई तोड़ रही है आम जनता की कमर, दिल्ली में 83 तो मुंबई में 91 पार पहुंचा पेट्रोल
सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 24 पैसे तो डीजल में 30 पैसे की बढ़त हुई. इसी के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 75.09 रुपये प्रति लीटर है.
नई दिल्ली: आम आदमी पर महंगाई की मार जारी है. लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को भी उछाल देखा गया. सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 24 पैसे तो डीजल में 30 पैसे की बढ़त हुई. इसी के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 75.09 रुपये प्रति लीटर है. विपक्ष लगातार तेल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर हमलावर है, वहीं आम जनता भी तेल की कीमतों में होने वाली बढ़त को रोकने के लिए सरकार के सामने गुहार लगा रही है लेकिन इसका कोई असर पड़ता हुआ नहीं दिख रहा है.
आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम में 24 पैसे और डीजल के दाम में 32 का इजाफा हुआ है. जिसके बाद यहां पेट्रोल की कीमत 91.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 79.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
Petrol & Diesel prices in #Delhi are Rs 83.73 per litre (increase by Rs 0.24) & Rs 75.09 per litre (increase by Rs 0.30), respectively. Petrol & Diesel prices in #Mumbai are Rs 91.08 per litre (increase by Rs 0.24) & Rs 79.72 per litre (increase by Rs 0.32), respectively. pic.twitter.com/5WwFpIcbDk
— ANI (@ANI) October 1, 2018
रविवार को भी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की कीमत 83.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 74.79 रुपये प्रति लीटर थी. मुंबई में रविवार को पेट्रोल 90.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.40 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा था. यह भी पढ़ें- इस वजह से पेट्रोल जल्द पार कर सकता है 100 का अकड़ा; जानिए आज क्या हैं कीमतें
दिल्ली और मुंबई के अलावा अन्य मेट्रो सिटिज में भी पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ. कोलकाता में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 85.30 रुपये/लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 86.80 रुपये/लीटर है.
देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुरुग्राम में 83.83 रुपये/लीटर, चंडीगढ़ में 80.36 रुपये/लीटर, हैदराबाद में 88.51 रुपये/लीटर, जयपुर में 83.93 रुपये/लीटर, लखनऊ में 82.69 रुपये/लीटर और पटना में 89.64 रुपये/लीटर है.
आपकों बता दें कि 1 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.97 रुपये प्रति लीटर थी, डीजल के दाम 59.70 रुपये प्रति लीटर थी.
ऐसे जाने दाम
यदि आप अपने शहर में तेल की कीमत जानना चाहते हैं तो iocl.com पर जा सकते हैं. या फिर शहरों के कोड दिए गए हैं. जिन्हें 92249 या 92249 पर मेसेज कर अपने मोबाइल पर देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2018 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

