देश

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम फिर दूसरे दिन बढ़े, जानें क्या है आपके शहरों के रेट

पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि जारी रही. तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल के भाव में आठ पैसे लीटर की बढ़ोतरी की है जबकि चेन्नई में पेट्रोल नौ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है.

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम फिर दूसरे दिन बढ़े, जानें क्या है आपके शहरों के रेट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली:  पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि जारी रही. तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल के भाव में आठ पैसे लीटर की बढ़ोतरी की है जबकि चेन्नई में पेट्रोल नौ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के भाव में 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है जबकि डीजल 20 पैसे महंगा हो गया है.

इससे पहले लगातार छह दिनों की वृद्धि के बाद बुधवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.81 रुपयेए 73.90 रुपये, 77.44 रुपये और 74.57 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: फिर शुरू हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला, जानिए इन प्रमुख शहरों के रेट

चारों महानगरों में डीजल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 67.12 रुपये और 68.91 रुपये प्रति लीटर, 70.13 रुपये और 70.93 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2019 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).