देश

छह दिन से बढ़ रहे इंधनों के दाम थमे, पेट्रोल की कीमत स्थिर और डीजल में हुई वृद्धि

पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में वृद्धि का सिलसिला बुधवार को थम गया. इससे पहले लगातार छह दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई.

छह दिन से बढ़ रहे इंधनों के दाम थमे, पेट्रोल की कीमत स्थिर और डीजल में हुई वृद्धि
पेट्रोल-डीजल (Photo Credits: Getty)

नई दिल्ली: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में वृद्धि का सिलसिला बुधवार को थम गया. इससे पहले लगातार छह दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई. देश की राजधानी दिल्ली में छह दिनों में पेट्रोल के दाम में 66 पैसे की वृद्धि हुई है और डीजल की कीमत में 75 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली (Delhi), कोलकाता (Kolkata), मुंबई (Mumbai) और चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल के दाम बुधवार को पूर्ववत क्रमश: 71.66 रुपये, 73.76 रुपये, 77.29 रुपये और 74.41 रुपये प्रति लीटर रहे.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल लगातार छठे दिन बढ़े दाम, जानें क्या है आपके शहरों के रेट

चारों महानगरों में डीजल की कीमतें भी यथावत क्रमश: 66.92 रुपये और 68.71 रुपये प्रति लीटर, 70.10 रुपये और 70.72 रुपये प्रति लीटर रहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2019 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).