देश

Petrol Diesel Price 29 August: पेट्रोल 6 और डीजल 5 पैसे हुआ सस्ता, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

पेट्रोल और डीजल के दाम में 10 दिन बाद फिर थोड़ी राहत मिली है. तेल कंपनियों ने दो दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली कटौती की है. देश के चार प्रमुख महानगरों- दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल गुरुवार को छह पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया. डीजल का भाव भी चारों महानगरों में पांच पैसे प्रति लीटर कम हो गया.

Petrol Diesel Price 29 August: पेट्रोल 6 और डीजल 5 पैसे हुआ सस्ता, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
फ्यूल स्टेशन (Photo Credits: IANS)

Petrol Diesel Price 29 August : पेट्रोल और डीजल के दाम में 10 दिन बाद फिर थोड़ी राहत मिली है. तेल कंपनियों ने दो दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली कटौती की है. देश के चार प्रमुख महानगरों- दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल गुरुवार को छह पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया. डीजल का भाव भी चारों महानगरों में पांच पैसे प्रति लीटर कम हो गया.

इससे पहले 19 अगस्त को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की थी. इस बीच में 24, 25 और 26 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा जबकि बाकी दिनों में भाव स्थिर रहे.

यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price 24 August: पिछले एक महीने में पहली बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें क्या है आपके प्रमुख शहरों के रेट्स

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम गुरुवार को छह पैसे घटकर क्रमश: 72.01 रुपये, 74.71 रुपये, 77.67 रुपये और 74.80 रुपये प्रति लीटर हो गए. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी पांच पैसे घटकर क्रमश: 65.30 रुपये, 67.68 रुपये और 68.46 रुपये और 68.99 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).