Petrol and Diesel Price Today: दिल्ली में रिकॉर्ड उंचे भाव पर पेट्रोल, लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव रिकॉर्ड उंचे स्तर पर चला गया है। तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 84.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल भी 74.38 रुपये लीटर बिकने लगा है.
नई दिल्ली, 7 जनवरी : देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल का भाव रिकॉर्ड उंचे स्तर पर चला गया है. तेल विपणन (Oil marketing) कंपनियों ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) के दाम में बढ़ोतरी की जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 84.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल भी 74.38 रुपये लीटर बिकने लगा है. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली और मुंबई में 23 पैसे जबकि कोलकाता में 24 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है. वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और चेन्नई में 26 पैसे जबकि कोलकाता में 27 पैसे और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है.
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 84.20 रुपये, 85.68 रुपये, 90.83 रुपये और 86.96 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. इससे पहले चार अक्टूबर 2018 को चारों महानगरों में पेट्रोल का भाव रिकॉर्ड उंचे स्तर क्रमश: 84 रुपये, 85.80 रुपये, 91.34 रुपये और 87.33 रुपये प्रति लीटर तक चला गया था. यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल 28 और डीजल 29 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
डीजल की कीमतें गुरुवार को लगातार दूसरे दिन की वृद्धि के बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 74.38 रुपये, 77.97 रुपये, 81.07 रुपये और 79.72 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 54 डॉलर प्रति बैरल के उपर है जबकि अमेरिकी क्रूड डब्ल्यूटीआई का भाव 51 डॉलर प्रति बैरल के उपर बना हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

