लगातार 5वें दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आज आपके शहर का दाम
डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और पेट्रोल (Petrol) के दाम में भी उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली
नई दिल्ली: डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और पेट्रोल (Petrol) के दाम में भी उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली. तेल विपणन कंपनियों ने फिर डीजल के दाम दिल्ली में 10 पैसे, कोलकाता में छह पैसे, जबकि मुंबई (Mumbai) और चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर घटा दिए हैं. वहीं, पेट्रोल के भाव दिल्ली और चेन्नई में छह पैसे जबकि कोलकाता (Kolkata) में तीन पैसे और मुंबई में पांच पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.90 रुपये, 75.12 रुपये, 78.52 रुपये और 75.70 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं, चारों महानगरों में डीजल के दाम घटकर क्रमश: 66.49 रुपये, 68.48 रुपये और 69.69 रुपये और 70.23 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं
संबंधित खबरें
Mumbai Weather Update: मुंबई, ठाणे और पालघर में हीटवेव से मिलेगी राहत, 18-19 मार्च को हल्की बारिश और गरज की संभावना
BDD Chawl Redevelopment Project: महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, सीएम फडणवीस के हाथों बीडीडी चॉल के 864 परिवारों को सौंपीं गई घरों की चाबियां; VIDEO
Mumbai: सेंट्रल रेलवे के TTE मोहम्मद शम्स ने रचा इतिहास! बिना टिकट यात्रियों से वसूला ₹1 करोड़ का जुर्माना; DRM ने की तारीफ़
Shree Thaker Bhojanalay Shuts: मुंबई में LPG संकट गहराया, मशहूर 'श्री ठाकर भोजनालय' आज से बंद, कई होटलों पर ताला लगने की नौबत
\