देश

पेट्रोल और डीजल लगातार छठे दिन बढ़े दाम, जानें क्या है आपके शहरों के रेट

पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला मंगलवार को लगातार छठे दिन जारी रहा. पेट्रोल फिर नौ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है

पेट्रोल और डीजल लगातार छठे दिन बढ़े दाम, जानें क्या है आपके शहरों के रेट
पेट्रोल-डीजल के दाम बढे (Photo Credits: Flickr)

नई दिल्ली:  पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में वृद्धि का सिलसिला मंगलवार को लगातार छठे दिन जारी रहा. पेट्रोल फिर नौ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल के दाम में 12-13 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो गया है. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में छह दिनों में पेट्रोल के दाम में 66 पैसे की वृद्धि हुई है, जबकि डीजल 75 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है.

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.66 रुपये, 73.76 रुपये, 77.29 रुपये और 74.41 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल के दाम में 5वें दिन भी वृद्धि जारी, जानिए इन प्रमुख शहरों के रेट

चारों महानगरों में डीजल की कीमतें भी बढ़कर क्रमश: 66.92 रुपये और 68.71 रुपये प्रति लीटर, 70.10 रुपये और 70.72 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2019 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).