Pest Control Look Innocent Life: शख्स को घर में कीटनाशक दवाई छिड़कना पड़ा महंगा, मसूम बच्ची की गई जान
एक शख्स को अपने घर में कीटनाशकों का छिड़काव करना भारी पड़ गया. इसकी वजह से एक मसूम बच्ची की जान चली गई और माता पिता की जान अब भी जोखिम में है. बच्ची सोमवार सुबह अपने माता-पिता के साथ केरल घूमने के बाद घर लौटी थी. कुछ देर बाद जब वह अपने माता-पिता के साथ सोने के लिए तैयार हुई तो उसके गले में खराश और चारों तरफ खुजली होने लगी...
एक शख्स को अपने घर में कीटनाशकों का छिड़काव करना भारी पड़ गया. इसकी वजह से एक मसूम बच्ची की जान चली गई और माता पिता की जान अब भी जोखिम में है. बच्ची सोमवार सुबह अपने माता-पिता के साथ केरल घूमने के बाद घर लौटी थी. कुछ देर बाद जब वह अपने माता-पिता के साथ सोने के लिए तैयार हुई तो उसके गले में खराश और चारों तरफ खुजली होने लगी. जब माता-पिता को इस बारे में बताया गया तो उन्हें भी ऐसा ही लगा. सभी के शरीर खुजली और रैशेज हो रही थी. इसके बाद सभी को उल्टी होने लगी. सुबह करीब 11.30 बजे तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोपह रको बच्ची ने अंतिम सांस ली. बच्ची के पिता काफी वक्त तक बेहोश थे. यह भी पढ़ें: Snake Video: घर में मौजूद चूहे पकड़ने के लिए शख्स ने घर में छोड़ा अजगर, उसके बाद जो हुआ..देखें वीडियो
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बाद में लड़की की मौसी ने सारी बात बताई. दरअसल, एमबीए ग्रेजुएट विनोद कुमार बैंगलोर की एक कॉरपोरेट फर्म में काम करते हैं. वह अपनी पत्नी निशा और बेटी अहाना के साथ छुट्टियां बिताकर केरल से घर लौटा था. उनके जाने के बाद घर में पेस्ट कंट्रोल किया गया था. उसने मकान मालिक से घर में कीड़े मकौड़े होने की शिकायत की थी, जिसके बाद माकन मालिक ने घर में पेस्ट कंट्रोल करवाया. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. घर में कीटनाशकों के प्रयोग ने उसकी बच्ची की जान ले ली. माता-पिता दोनों अभी भी विचलित हैं. लड़की के पिता ने स्थिति को समझ लिया है, लेकिन मां की हालत बहुत खराब है. बच्ची की मां को अभी तक पता नहीं चला है कि उसकी मासूम बेटी अब इस दुनिया से चली गई है.
मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही और जानमाल को नुकसान पहुंचाने के आरोप में धारा 304ए और 337 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है. मकान मालिक ने बताया कि उसने उसी केमिकल का इस्तेमाल किया जो उसके घर में मौजूद था. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मकान मालिक ने जानबूझकर लापरवाही की है या नहीं. इसके अलावा विनोद कुमार को बताया गया था या नहीं कि पेस्ट कंट्रोल के बाद उन्हें कितने दिन घर से बाहर रहना पड़ेगा, यह भी पता लगाया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

