दिल्ली में क्लब में शराब का सेवन करने वाले लोग अब जल्द ही टेबल पर ‘पूरी बोतल’ मंगा सकेंगे
दिल्ली के होटलों और क्लबों में शराब का सेवन करने वाले लोगों के पास अब जल्द ही टेबल पर पूरी बोतल मंगाने का विकल्प होगा.
नयी दिल्ली, 23 मार्च : दिल्ली (Delhi) के होटलों और क्लबों में शराब का सेवन (alcohol abuse) करने वाले लोगों के पास अब जल्द ही टेबल पर पूरी बोतल मंगाने का विकल्प होगा. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के नेतृत्व में एक मंत्री समूह ने आबकारी सुधार के तहत कई कदमों की सिफारिशें की है.
मौजूदा समय में राष्ट्रीय राजधानी में होटलों और क्लबों में सिर्फ पेग में ही शराब दी जाती है. मंत्री समूह ने अपनी रिपोर्ट में हालांकि यह कहा है कि यह सुनिश्चित करना बार की जिम्मेदारी होगी कि कोई भी ग्राहक परोसी गई शराब की बोतल को उनके परिसर से बाहर न ले जा सकें. यह भी पढ़ें : दिल्ली में COVID-19 के पिछले 24 घंट में 1,101 नए केस, 4 की मौत
शहर में 1,000 से ज्यादा होटल, क्लब और रेस्तरां हैं, जिनके पास ग्राहकों को शराब परोसने का आबकारी लाइसेंस है.
Tags
संबंधित खबरें
IPL Records: इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल
IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन में ये बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं विराट कोहली, इतने रन पूरे करने के करीब हैं RCB के स्टार बल्लेबाज
IPL 2026: आईपीएल के इतिहास में RCB के लिए इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के; देखें कौन हैं टॉप पर
IPL 2026 Ticket Booking: कब से शुरू होगी आईपीएल 2026 की टिकट बिक्री. जानें कहां से होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
\