देश में अभी भी 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार सियासी हमला बोला है. उन्होंने सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी हो या और कोई, देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हैं जो अभी भी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और सबूत मांग रहे हैं.

बेगूसराय, 31 मई : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार सियासी हमला बोला है. उन्होंने सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी हो या और कोई, देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हैं जो अभी भी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और सबूत मांग रहे हैं.

बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ऐसे लोगों को सलाह देते हुए कहा कि अगर सबूत मांगना है तो चले जाएं पाकिस्तान, वहां के प्रधानमंत्री से सबूत मांग लें, वे दे देंगे. सेना के प्रवक्ता ने जवाब दे दिया है. आज पाकिस्तान 'बाप-बाप' कर रहा है जब उसके देश में घुसकर आतंकियों के ठिकाने पर लक्षित अटैक हुआ. यह भी पढ़ें : Land for Job Scam: लालू प्रसाद यादव की याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट से लगा झटका

उन्होंने कहा, "आज वहां का आतंकवादी बड़ी-बड़ी सभा कर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दे रहा है. आज तो जिसको सबूत लेना हो वह पाकिस्तान जाए और पाकिस्तान में सबूत लेकर आए, वह सबूत होगा आतंकियों का खंडहर घर, सबूत होगा नौ एयर बेस जो खंडहर बन गया. हवाई जहाज या एक भी लड़ाकू विमान उड़ने लायक नहीं रहा. पूरे देश-दुनिया ने देखा है. लेकिन, भारत के कुछ लोग हैं जिनको सबूत चाहिए."

उन्होंने कहा कि भारत में भी कुछ लोग हैं जो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. वे पाकिस्तान जाकर सबूत मांगे, चाहे कांग्रेस के हों या चाहे कोई और हो. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ऑपरेशन सिंदूर के बाद विपक्ष पर आक्रामक रहे हैं. केंद्रीय मंत्री पहले भी कह चुके हैं कि आतंकवाद का नाश होना है. पड़ोसी देश की हालत अच्छी नहीं है. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान आंतरिक कलह से जूझ रहा है. कुछ देशों को छोड़कर पूरी दुनिया में अलग पड़ गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड