Bihar: 'लोगों को डायबिटीज हो रहा है, चीनी महंगी होने से फर्क नहीं पड़ेगा'; बिहार के मंत्री श्रवण कुमार के बयान पर बवाल (Video)

बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार द्वारा चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिया गया एक बयान राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है. मंत्री ने दावा किया कि आजकल लोग डायबिटीज के कारण मीठा कम खा रहे हैं, इसलिए चीनी महंगी होने से आम जनता पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.

पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के बीच राज्य सरकार के एक मंत्री के अजीबोगरीब बयान ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है. जनता दल (यूनाइटेड) कोटे से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (Shrawan Kumar) ने दावा किया है कि चीनी की कीमतों (Sugar Prices) में हो रही वृद्धि से आम लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि देश में डायबिटीज के बढ़ते मामलों के चलते लोग पहले से ही चीनी का सेवन कम कर रहे हैं.

मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विपक्षी दलों ने इसे महंगाई से जूझ रही आम जनता की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील रवैया करार दिया है. यह भी पढ़ें: Sugar Price Hike: चीनी की कीमतों में बड़ा उछाल; क्या इथेनॉल की ओर डायवर्जन की वजह से सिर्फ़ 12 दिनों में खुदरा कीमतों में आया है 20% का उछाल?

मंत्री श्रवण कुमार ने क्या कहा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना में पत्रकारों द्वारा चीनी की बढ़ती कीमतों पर सवाल पूछे जाने पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा:

"डायबिटीज के बढ़ते मामलों की वजह से लोग वैसे भी मिठाई और मीठा कम खा रहे हैं. आजकल तो सबको बीमारी (डायबिटीज) हो गई है। मिठाई कौन खाता है आजकल? मुझे नहीं लगता कि चीनी के दाम बढ़ने से कोई खास फर्क पड़ने वाला है."

'लोगों को डायबिटीज हो रहा है, चीनी महंगी होने से फर्क नहीं पड़ेगा'

आरजेडी ने साधा निशाना: 'जनता की परेशानियों से बेखबर हैं मंत्री'

मंत्री के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने तीखा पलटवार किया.

खुदरा बाजार में चीनी और प्याज के दामों में उछाल

राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न खुदरा बाजारों में पिछले कुछ दिनों के भीतर आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े हैं:

Share Now