Penalty On Air Asia: एयर एशिया पर 20 लाख का जुर्माना, पॉयलट ट्रेनिंग में लापरवाही के चलते सरकार ने लिया एक्शन
DGCA ने एयर एशिया पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. डीजीसीए की जांच में पता चला है कि एयरलाइन कंपनी की ओर से पायलटों के लिए अनिवार्य ट्रेनिंग को लेकर लापरवाही बरती गई है.
- Read in
- English
नई दिल्ली, 11 फरवरी: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर एशिया पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. डीजीसीए की जांच में पता चला है कि एयरलाइन कंपनी की ओर से पायलटों के लिए अनिवार्य ट्रेनिंग को लेकर लापरवाही बरती गई है. डीजीसीए ने अपने काम में लापरवाही बरतने के लिए एयरलाइन के 8 नामित परीक्षकों पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यही नहीं, एयरलाइन के ट्रेनिंग हेड को 3 महीने की अवधि के लिए निलंबित कर दिया है. Air India Urination Case: एयर इंडिया विमान में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा को मिली जमानत, 6 जनवरी को हुआ था गिरफ्तार
डीजीसीए द्वारा 23 नवंबर से 25 नवंबर, 2022 के दौरान एयर एशिया (इंडिया) लिमिटेड का निगरानी निरीक्षण किया गया था. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, निरिक्षण के दौरान डीजीसीए ने पाया कि एयर एशिया (इंडिया) लिमिटेड के पायलटों के कुछ अनिवार्य अभ्यास पायलट प्रवीणता जांच और उपकरण रेटिंग जांच (जो एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की आवश्यकता है) के दौरान नहीं किए थे, जो डीजीसीए नियमों का उल्लंघन है.
इसके बाद, डीजीसीए ने मैसर्स एयर एशिया (इंडिया) लिमिटेड के जवाबदेह प्रबंधक, प्रशिक्षण प्रमुख और सभी नामित परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उनसे जवाब मांगा. अधिकारी ने कहा कि जवाबदेह प्रबंधक, प्रशिक्षण प्रमुख और सभी नामित परीक्षकों के लिखित जवाब की जांच की गई. तदनुसार, कार्रवाई की गई है. पिछले कुछ दिनों में, डीजीसीए एयरलाइंस द्वारा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त हो गया है और एयर इंडिया और गो फस्र्ट समेत कई के खिलाफ कार्रवाई की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

