देश

Pawan Singh Expelled From BJP: बिहार में एक्टर पवन सिंह के खिलाफ कार्रवाई, NDA उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने पर BJP से निष्कासित

बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को भाजपा ने बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया. बिहार भाजपा मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा निष्कासन का पत्र जारी कर दिया गया है.

Pawan Singh Expelled From BJP: बिहार में एक्टर पवन सिंह के खिलाफ कार्रवाई, NDA उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने पर BJP से निष्कासित
(Pawan Singh- Photo FB)

पटना, 22 मई : बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को भाजपा ने बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया. बिहार भाजपा मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा निष्कासन का पत्र जारी कर दिया गया है. पवन सिंह के नाम से जारी पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में "आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं. आपका यह कार्य दल विरोधी है जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है".

पत्र में कहा गया है कि दल विरोधी इस कार्य के लिए प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार उन्हें "पार्टी से निष्कासित किया जाता है". कई दिनों से यह कयास लगाया जा रहा था कि पार्टी उन्हें निष्कासित कर सकती है. उल्लेखनीय है कि एनडीए की ओर से काराकाट संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं जिनका मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी भाकपा माले के राजाराम सिंह से माना जा रहा है. यह भी पढ़ें : Bihar: सारण की घटना को लेकर थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हिरासत में दो लोग, हथियार बरामद

अभिनेता पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. इसके बाद वे काराकाट क्षेत्र से बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).