Patna Shocker: पटना में लड़कियों के साथ दुष्कर्म-हत्या मामले में अधेड़ गिरफ्तार, पहले भी 72 वर्षीय महिला की कर दी थी हत्या
बिहार के पटना जिले के फुलवारीशरीफ में दो बच्चियों के साथ पहले दुष्कर्म और बाद में एक की हत्या करने के मामले का पुलिस ने शनिवार को उद्भेदन करने का दावा किया. इस मामले में पुलिस ने एक अधेड़ देवानंद राय को गिरफ्तार कर लिया है.
पटना, 13 जनवरी : बिहार के पटना जिले के फुलवारीशरीफ में दो बच्चियों के साथ पहले दुष्कर्म और बाद में एक की हत्या करने के मामले का पुलिस ने शनिवार को उद्भेदन करने का दावा किया. इस मामले में पुलिस ने एक अधेड़ देवानंद राय को गिरफ्तार कर लिया है.
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने शनिवार को बताया कि इसके पहले भी आरोपी ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी. वह इससे पहले 72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के साथ उसकी हत्या कर चुका है. पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. यह भी पढ़ें : Andhra Pradesh-Telangana Cock Fight: भारतीय पशु कल्याण बोर्ड आदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में मुर्गों की लड़ाई पर लगे रोक
अधिकारी ने बताया कि बेहोशी की हालत में मिली बच्ची से बातचीत के आधार पर पुलिस आरोपी देवानंद को पकड़ सकी है. उन्होंने दावा किया कि उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को सजा दिलाने में पुलिस कामयाब हो सकेगी.
दरअसल, फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को महादलित समुदाय की दो नाबालिग लड़कियां गायब हो गई थी. मंगलवार को गांव के पास एक खेत में लावारिस हालत में एक लड़की बदहवास अवस्था में मिली, जबकि, एक का शव बरामद किया गया.
जख्मी हालत में मिली लड़की को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात की थी और पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

