परवेज मुशर्रफ ने दे डाली इमरान खान को नसीहत, अगर फेंका परमाणु बम तो भारत कर देगा पूरे पाकिस्तान का विनाश

परवेज मुशर्रफ ने यूएई (UAE) में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास काफी ज्यादा बढ़ गई गई है. भारत से बचने के लिए हमें पहले उन पर 50 परमाणु बमों से हमला करना चाहिए ताकि वे हमें 20 बमों ( 20 bombs) से न मार सकें

पाकिस्तान के खिलाफ भारत हुआ सख्त ( फोटो क्रेडिट- PTI/Fb )

पुलवामा हमले के बाद भारत किसी भी हाल में पाकिस्तान(Pakistan) को सबक सिखाने की मंशा बना चूका है. यही कारण है कुटनीतिक और सामरिक दृष्टि पाक को सबक सिखाने में जुट गया है. वहीं इन सभी के बीच पाक पूरे विश्व में जमकर किरकिरी हो रही है. ऐसे पीएम इमरान खान भारत से सबूत मांग कर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं अब पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) ने भी इमरान खान को नसीहत दे डाली है. नवाज ने कहा कि पाकिस्तान(Pakistan)ने एक बम गिराया तो भारत 20 परमाणु ( Nuclear Bomb) गिराकर पूरा देश बर्बाद कर सकता है.

न्यूज पेपर डॉन की खबर के मुताबिक, परवेज मुशर्रफ ने यूएई (UAE) में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास काफी ज्यादा बढ़ गई गई है. भारत से बचने के लिए हमें पहले उन पर 50 परमाणु बमों से हमला करना चाहिए ताकि वे हमें 20 बमों ( 20 bombs) से न मार सकें. इस उपाय से बचा जा सकता है. उन्होंने सवाल पूछा कि पहले 50 बमों के साथ हमला करने के लिए तैयार हैं?

यह भी पढ़ें:- भारत कड़े रुख के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने, इमरान खान ने पीएम मोदी से मांगा शांति का एक मौका

इमरान ने पीएम मोदी से मांगा शांति का एक मौका

वहीं भारत के कड़े रवैये के आगे पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (Imran Khan)अब घुटने टेकते नजर आ रहे हैं. पाक के पीएम त्री इमरान खान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शांति का एक मौका मांगा है. इमरान ने कहा कि कहा कि मैं अपनी जुबान पर कायम रहूंगा. अगर भारत ने पुलवामा आतंकी हमले का सबूत दिया तो पाक दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेगा.

गौरतलब हो कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के संबंधों में एक बार फिर कड़वाहट आ गई है. पुलवामा हमले के बाद से ही भारत ने पाकिस्तान को चारो तरफ से घेरना शुरू कर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाना शुरू कर दिया है, भारत की इस नीति से पाकिस्तान अब बौखला गया है. भारत के एक्शन से डरा पाकिस्तान एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र (UN) की शरण में पहुंच गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को महज 157 रनों पर समेटा, शाहीन अफरीदी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Smriti Mandhana Stats In ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा है स्मृति मंधाना का प्रदर्शन? यहां जानिए भारतीय उपकप्तान के आंकड़े

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंगलिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड