देश

अंधविश्वास में मां बाप ने चढ़ाई बेटी की बलि, मंदिर का पुजारी गिरफ्तार

यूपी में अंधविश्वास के चलते मां-बाप ने अपनी बेटी की बलि दे दी. ये मामला मुजफ्फरनगर के कपूरगढ़ गांव का है. तीन दिन पहले 12 साल की हिमांशी नाम की बच्ची अचानक गायब हो गई. बच्ची के पिता ने उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई...

अंधविश्वास में मां बाप ने चढ़ाई बेटी की बलि, मंदिर का पुजारी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-File Photo)

यूपी (Uttar Pradesh) में अंधविश्वास के चलते मां-बाप ने अपनी बेटी की बलि दे दी. ये मामला मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के कपूरगढ़ गांव का है. तीन दिन पहले 12 साल की हिमांशी नाम की बच्ची अचानक गायब हो गई. बच्ची के पिता ने उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई. जांच पड़ताल के बाद पुलिस को गुरूवार यानी 7 फरवरी को घर में ही बच्ची की लाश मिली. जिसके बाद पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता संजय प्रजापति, मां इंदिरा और भाई बहन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.

पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि बच्ची की हत्या तांत्रिक कारणों की वजह से हुई. इस मामले में मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को इसके अलावा इस मामले में और भी संदिग्ध व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं. पुलिस उन संदिग्धों की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें: जादू- टोना करने वाले बेटे ने मां को मारकर पिया उसका खून, काटकर चूल्हे में जलाया मृत शरीर

अंधविश्वास के कारण हत्या का यह पहला मामला नहीं है. कुछ दिनों पहले एक बेटे ने अंधविश्वास के कारण अपनी मां को मार दिया और 18 दिन तक लाश को अपने साथ घर में रखा क्योंकि 21 दिन बाद वो मां की लाश को घर में ही दफनाना चाहता था. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास का एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां बेटा अपनी मां को मार कर खून पी गया और लाश के टुकड़े- टुकड़े कर दिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).