कोयंबटूर: प्रेमी के साथ भागी बेटी, बुजुर्ग दंपति ने लोकलज्जा के कारण की आत्महत्या
कोयंबटूर के पोलाच्ची में अपनी इकलौती बेटी के समुदाय से बाहर के शख्स के साथ भाग जाने के कारण एक बुजुर्ग दंपति ने अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.
कोयंबटूर: कोयंबटूर के पोलाच्ची में अपनी इकलौती बेटी के समुदाय से बाहर के शख्स के साथ भाग जाने के कारण एक बुजुर्ग दंपति ने अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि दंपति ने अपनी 24 वर्षीय बेटी को सलाह दी थी कि वह इस प्रेम संबंध को खत्म कर दे. कॉलेज की पढ़ाई के दौरान एक शख्स के साथ प्यार में पड़ गयी थी.
उन्होंने बताया कि हालांकि लड़की बीती शाम अपने माता पिता से यह कहकर घर से निकली थी कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने जा रही है. बेटी के फैसले से निराश होकर उसकी मां ने बीती रात अपनी एक रिश्तेदार को फोन कर बताया कि वह और उसका पति दोनों जहर खाकर आत्महत्या करने जा रहे हैं.
यह सुनकर महिला कुछ और रिश्तेदारों के साथ उनके घर पहुंची, जहां दोनों जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़े थे. उन्हें तुरंत शहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों पति पत्नी ने दम तोड़ दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2018 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

