देश

झारखंड: पंचायत का तुगलकी फरमान, दुष्कर्म पीड़िता व आरोपी को जिंदा जलाने का दिया आदेश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची में एक ग्राम पंचायत ने दुष्कर्म पीड़िता व दुष्कर्म के संदिग्ध आरोपी दोनों को मृत्युदंड की सजा और उन्हें जिंदा जलाने का आदेश दिया.

झारखंड: पंचायत का तुगलकी फरमान, दुष्कर्म पीड़िता व आरोपी को जिंदा जलाने का दिया आदेश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर: (Photo Credit: File Photo)

रांची: रांची में एक ग्राम पंचायत ने दुष्कर्म पीड़िता व दुष्कर्म के संदिग्ध आरोपी दोनों को मृत्युदंड की सजा और उन्हें जिंदा जलाने का आदेश दिया. इस बीच पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पंचायत ने अरोपी के परिवार पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. पुलिस ने पंचायत में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने गुरुवार को कहा कि झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझरी गांव की पंचायत ने मंगलवार देर रात आरोपी रॉबिन और 13 साल की लड़की को जिंदा जलाने का फैसला सुनाया. लड़की गर्भवती हो चुकी है.

आरोपी रॉबिन (28) पीड़िता का चाचा बताया जा रहा है. रॉबिन को पंचायत के समक्ष पेश किया गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. रॉबिन ने दावा किया कि उसने नाबालिग लड़की की सहमति से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं. नाबालिग के गर्भवती होने के बाद मामले को पंचायत लाया गया. पंचायत ने रॉबिन के परिवार पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

पश्चिम सिंहभूम पुलिस को बुधवार को पंचायत के फैसले के बारे में पता लगा, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने पंचायत के फरमान में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कहा कि जो लोग फरमान जारी करने में शामिल पाए जाएंगे उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2018 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).