हेयरकट कराते वक्त पाकिस्तानी पत्रकार अजय लालवानी की गोली मारकर हत्या
इस्लामिक मौलवियों को बेनकाब करने और पाकिस्तान में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाले पाकिस्तानी पत्रकार अजय कुमार लालवानी की बाल कटवाते समय नाई की दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई.
नई दिल्ली, 21 मार्च : इस्लामिक मौलवियों को बेनकाब करने और पाकिस्तान (Pakistani) में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाले पाकिस्तानी पत्रकार (Pakistani journalist) अजय कुमार लालवानी की बाल कटवाते समय नाई की दुकान पर गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी गई. पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 31 वर्षीय लालवानी पर 17 मार्च को सिंध प्रांत में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली चलाई गई.
रॉयल न्यूज टेलीविजन चैनल (Royal News Television Channel) में एक रिपोर्टर के तौर पर काम करने के साथ-साथ उर्दू समाचार पत्र डेली पुचानो के लिए भी काम करने वाले लालवानी की गुरुवार को पेट, हाथ और घुटने में गोली लगने के चलते मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Mumbai: कोविड के दोनों टीके लगवा चुके अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए बीएमसी ने अपने क्वारंटाइन नियम किए समाप्त
पुलिस ने कहा, नाई की दुकान पर बाल कटवाने के दौरान उन पर कई बार गोलियां चलाई गईं. अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार रात को अस्पताल में लालवानी की मौत हुई है. सुक्कुर शहर के सालेह पट इलाके में इस घटना को अंजाम दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2021 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

