J&K: पाकिस्तान की साजिश हुई नाकाम, सुरक्षाबलों ने कठुआ में मैग्नेटिक बम, ग्रेनेड लेकर उड़ान भर रहे ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सुरक्षाबलों ने एक बार फिर पाकिस्तान की साजिश को नाकाम कर दिया है. पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश एक बार फिर नाकाम हुई है. जम्मू कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया.
श्रीनगर: भारतीय सुरक्षाबलों ने एक बार फिर पाकिस्तान की साजिश को नाकाम कर दिया है. पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश एक बार फिर नाकाम हुई है. जम्मू कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया. ड्रोन पर संदिग्ध चीज लदी थी जिसकी जांच बॉम्ब डिस्पोजल एक्सपर्ट कर रहे हैं. J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने हिजबुल के 2 आतंकी किए ढेर.
जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में घुसने के कुछ ही देर बाद एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया जिस पर सात मैग्नेटिक बम एवं इतने ही यूबीजीएल ग्रेनेड थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह घटना दक्षिण कश्मीर हिमालय में पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले हुई है. इस यात्रा से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है.
पाकिस्तान की साजिश नाकाम
Drone coming from border side shot down in Talli Hariya Chak under Rajbagh PS in Kathua district. The drone has a payload attachment with it which is being screened by the bomb disposal experts: Jammu & Kashmir Police pic.twitter.com/yq9gXRcacQ
— ANI (@ANI) May 29, 2022
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू), मुकेश सिंह ने बताया कि पुलिस तलाशी दल ने सुबह राजबाग थाना क्षेत्र के तल्ली हरिया चक इलाके में सीमा पर एक ड्रोन की गतिविधि देखी और उस पर गोलियां चलायी, तब वह नीचे गिर गया.
सिंह ने बताया कि इस ड्रोन पर लादे गये सामानों की जांच के लिए बुलाये गये बम निरोधक दस्ते को सात मैग्नेटिक बम और सात ‘अंडर बैरल ग्रेनेडल लांचर’ (यूबीजीएल) मिले. पुलिस अधिकारी ने कहा कि दरअसल सीमापार से बार-बार ड्रोन की गतिविधियां होने के चलते पुलिस तलाशी दल नियमित रूप से उस क्षेत्र में भेजे जा रहे हैं. इस संघशासित प्रदेश में 30 जून से 43 दिवसीय अमरनाथ यात्रा दो मार्गों से शुरू होने वाली है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2022 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

