Pakistan Military Helicopter Missing: पाकिस्तान का सैन्य हेलीकॉप्टर लापता, 6 लोग हैं सवार

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिले में एक पाकिस्तानी सैन्य हेलीकॉप्टर का हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit :Twitter)

इस्लामाबाद, 2 अगस्त : पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिले में एक पाकिस्तानी सैन्य हेलीकॉप्टर का हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया है. हेलीकॉप्टर में पायलट और सेना के बारहवीं-कोर के कमांडर सहित छह लोग सवार हैं.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर छह लोगों के साथ इलाके में बाढ़ राहत अभियान चला रहा था. यह भी पढ़ें : Pakistan: 20 साल पहले लापता हुई थी मुंबई की महिला, Social Media की मदद से पाकिस्तान में मिली

हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में तैनात बारहवीं-कोर के सेना कमांडर भी शामिल थे, जो प्रांत में राहत कार्यो की निगरानी कर रहे थे. आईएसपीआर के मुताबिक, लापता हेलीकॉप्टर की तलाश जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Winner Prediction:लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Preview: लाहौर में आज लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Streaming In India: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त