ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने किया साइबर अटैक; Jio Hotstar का मेल सर्वर हैक, IPL 2025 की स्ट्रीमिंग पर खतरा!

7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया. यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी.

जियोहॉटस्टार(Credit: X/@RJioStar)

नई दिल्ली: 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया. यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी. भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के ज़रिए एक सख्त संदेश दिया है कि अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस बीच, अब भारत को एक और मोर्चे पर सतर्क रहने की जरूरत है. ऑपरेशन सिंदूर के ठीक बाद, पाकिस्तानी हैकर्स ने जियो हॉटस्टार के मेल सर्वर को हैक कर लिया है.

Operation Sindoor: जहां अजमल कसाब और डेविड हेडली को दी गई थी आतंक की ट्रेनिंग, ऑपरेशन सिंदूर में वो कैंप तबाह.

यह एक गंभीर साइबर हमला है क्योंकि आईपीएल 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग का अधिकार जियो हॉटस्टार के पास है. ऐसे में इस हमले से आईपीएल के करोड़ों दर्शकों को स्ट्रीमिंग में परेशानी हो सकती है.

क्या खतरे में है आईपीएल 2025 की स्ट्रीमिंग?

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग मानी जाती है और इसकी लोकप्रियता हर साल नए रिकॉर्ड बनाती है. 7 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला खेला जाना है, जबकि 11 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला धर्मशाला में होना है. लेकिन अब खबर है कि सुरक्षा कारणों से यह मैच धर्मशाला से मुंबई शिफ्ट किया जा सकता है.

बीसीसीआई की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अगर साइबर अटैक गंभीर साबित होता है तो आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग बाधित हो सकती है, जिससे दर्शकों को बड़ा झटका लग सकता है.

साइबर सुरक्षा बनी राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा

आज के दौर में सिर्फ बॉर्डर पर ही नहीं, डिजिटल दुनिया में भी युद्ध लड़ा जा रहा है. पाकिस्तानी हैकर्स का यह साइबर अटैक केवल एक वेबसाइट पर हमला नहीं है, बल्कि यह भारत की डिजिटल इकोनॉमी और मनोरंजन सेक्टर पर सीधा हमला है. ऐसे में यह ज़रूरी है कि भारत अपनी साइबर सुरक्षा को और मजबूत करे और इस तरह के साइबर हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए.

Share Now

संबंधित खबरें

WTC Points Table: बांग्लादेश की जीत से टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान, पाकिस्तान की हार के बाद पूरी बदल गई अंक तालिका

Citizenship New Rules: गृह मंत्रालय के फैसले के बाद नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव, पाक-बांग्लादेश और अफगानिस्तान के आवेदकों के लिए पासपोर्ट संबंधी जानकारी देना अनिवार्य

India-Pak Petrol-Diesel Prices: पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; जानें दोनों देशों के रेट में कितना है फर्क

BAN vs PAK 2nd Test Day 1 Live Score Update: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे टेस्ट मैच, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट