सीजफायर उल्लंघन: नापाक पाकिस्तान ने LOC पर की गोलीबारी, सेना ने दिया मुहतोड़ जवाब

भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक-दूसरी तरफ गोलीबारी की. रक्षा सूत्रों ने कहा कि आज पाकिस्तानी सेना ने धानी, सादपोरा और आमरू इलाकों में भारतीय चौकियों पर बगैर किसी उकसावे के भारी गोलीबारी की.

भारतीय सेना (Photo Credits: IANS)

श्रीनगर: भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक-दूसरी तरफ गोलीबारी की. रक्षा सूत्रों ने कहा कि आज पाकिस्तानी सेना ने धानी, सादपोरा और आमरू इलाकों में भारतीय चौकियों पर बगैर किसी उकसावे के भारी गोलीबारी की.

सूत्रों ने कहा, "हमारी चौकियों ने प्रभावी और जोरदार तरीके से जवाब दिया. हमारी तरफ किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है."

गौरतलब हो कि पाकिस्तान ने बीते शनिवार को नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय सेना की ओर से कथित संघर्ष विराम उल्लंघन पर संज्ञान लेते हुए भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया था. पाकिस्तान ने कहा था कि गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई है.

विदेश कार्यालय में दक्षिण एशिया क्षेत्र के प्रमुख मोहम्मद फैजल ने भारतीय राजनयिक को तलब किया और 'भारतीय सेना द्वारा पिछले शुक्रवार को भीमबार सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की.'

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था, "भारत द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक खतरा है."

Share Now

संबंधित खबरें

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Preview: लाहौर में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Live Streaming In India: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त