पाकिस्तान ने फिर 12 भारतीय मछुआरों को किया अरेस्ट, 2 बोट्स भी जब्त की

पाकिस्तानी अधिकारियों ने सिंध प्रांत के तट के पास देश की सीमा में पड़ने वाले जल क्षेत्र में कथित तौर पर घुस आने के लिए 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. एक सुरक्षा अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पाकिस्तान ने 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ा (Photo Credits: Twitter)

कराची: पाकिस्तानी अधिकारियों ने सिंध प्रांत के तट के पास देश की सीमा में पड़ने वाले जल क्षेत्र में कथित तौर पर घुस आने के लिए 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. एक सुरक्षा अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के कर्मियों ने एक अभियान के दौरान सप्ताहांत में इन्हें गिरफ्तार किया.

एक सुरक्षा अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मछुआरों की दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया. अधिकारी ने कहा, “मछुआरों को कराची के डॉक्स पुलिस थाने के हवाले कर दिया गया ताकि उनके खिलाफ पाकिस्तान में अवैध रूप से प्रवेश करने का मामला दर्ज किया जा सके.”

पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं जो अरब सागर में सर क्रीक के पास पाकिस्तान एवं भारत के बीच तटरेखा सीमा की पुष्टि करने वाली किसी उचित प्रौद्योगिकी के अभाव में गलती से एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं. वे तब तक जेल में पड़े रहते हैं जब तक किसी निश्चित मौके पर उन्हें रिहा नहीं किया जाता. पिछले महीने पीएमएसए ने 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी तीन नौकाएं जब्त कर ली थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड