देश

इमरान खान के PM बनने के बाद भी पाकिस्तान के रवैए में नहीं आया बदलाव, जारी है नापाक हरकत

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक पद से आज रिटायर हो रहे केके शर्मा ने हाल ही घटित होने वाली कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा है कि इमरान खान के पीएम बनने के बाद पाकिस्तान की सेना की रुख में बदलाव आने के बजाय वहां की सेना और ही एग्रेसिव' हुआ है

इमरान खान के PM बनने के बाद भी पाकिस्तान के रवैए में नहीं आया बदलाव, जारी है नापाक हरकत
केके शर्मा (बीएसएफ) महानिदेशक

नई दिल्ली: क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत को लगा था कि दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आएगा. लेकिन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक पद से शनिवार को रिटायर हो रहे केके शर्मा ने हाल ही में  घटित होने वाले  घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा है कि इमरान खान के पीएम बनने के बाद पाकिस्तान की सेना की रुख में बदलाव आने के बजाय वहां की सेना और ही एग्रेसिव' हुई  है.

महानिदेशक केके शर्मा ने हाल ही में BSF के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह की बर्बर तरीके से हत्या करने का हवाल  देते हुए कहा कि हमारे जवान को पाकिस्तान ‌की बॉर्डर एक्शन ‌टीम (BAT) ने अगवा करने के बाद अपनी सीमा में लेकर गई. इसके बाद उसका बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को सीमा के पास छोड़ दिया. वहीं अपने पद से रिटायर होने से एक दिन पहले शुक्रवार को  दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि पाकिस्तान (PAK) की बैट ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर किसी घटना को अंजाम दिया. इससे पहले तक ये बैट टीम सिर्फ एलओसी (LOC)‌ पर‌ ही तैनात रहती थी. यह भी पढ़े: पाकिस्तान: इस्लामाबाद ‘सीपीईसी’ परियोजना को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

बता दें कि सितम्बर के महीने की 18 तारीख को इंटरनेशनल बाउंड्री (IB) के पास गस्त करने के दौरान बीएसएफ के जवान नरेंद्र सिंह का पाकिस्तान ‌की बॉर्डर एक्शन ‌टीम (BAT) ने अगवा कर लिया था. जिसके बाद नरेन्द्र सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उनके शव को सीमा के पास फेंक दिया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2018 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).