देश

मशहूर पखावज वादक पंडित रविशंकर छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार

मशहूर पखावज वादक पंडित रविशंकर उपाध्याय (Pt. Ravi Shankar Upadhyay) को छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. रविशंकर उपाध्याय पर उनके कथक केंद्र में पढ़ रही एक छात्रा ने यह आरोप लगाया है. छात्रा ने पंडित रविशंकर उपाध्याय के खिलाफ चाणक्यपुरी थाना पुलिस स्टेशन ( Chanakyapuri Police Station) में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया. छात्रा ने पंडित रविशंकर उपाध्याय पर आरोप लगाया कि अक्सर कला सिखने के दौरान उसे गलत तरीके से स्पर्श किया करते थे. इसके अलावा कई बार व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भी भेजा करते थे.

मशहूर पखावज वादक पंडित रविशंकर छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली:- मशहूर पखावज वादक पंडित रविशंकर उपाध्याय (Pt. Ravi Shankar Upadhyay) को छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. रविशंकर उपाध्याय पर उनके कथक केंद्र में पढ़ रही एक छात्रा ने यह आरोप लगाया है. छात्रा ने पंडित रविशंकर उपाध्याय के खिलाफ चाणक्यपुरी थाना पुलिस स्टेशन ( Chanakyapuri Police Station) में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया. छात्रा ने पंडित रविशंकर उपाध्याय पर आरोप लगाया कि अक्सर कला सिखने के दौरान उसे गलत तरीके से स्पर्श किया करते थे. इसके अलावा कई बार व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भी भेजा करते थे.

बता दें कि पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय छात्रा अपनी मां के साथ चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन आई और कहा कि वह कथक केंद्र-2, सैन मार्टिन मार्ग में कथक में डिप्लोमा ऑनर्स की तीसरे वर्ष की छात्रा है. अपनी शिकायत में उसने आरोप लगाया कि उसके पखावज शिक्षक पं रविशंकर उपाध्याय प्रशिक्षण के दौरान उन्हें गंदी तरह से छूता था और व्हाट्सऐप पर अश्लील संदेश भेजता था. UP: बांदा में रिश्ते शर्मसार, भाभी से 24 वर्षीय देवर ने किया रेप, पुलिस ने भेजा जेल.

14 दिसंबर को शिक्षक ने कथित रूप से छात्रा के कमर पर हाथ रख कर माथे को चूमा. उसने उसके चेहरे को भी चूमने की कोशिश की. पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने कहा, छात्रा के बयान के आधार पर, पीएस चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में धारा 354/354/509 के तहत मामला दर्ज किया गया है. अभियुक्त पं. नई दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी रवि शंकर उपाध्याय उम्र 52 साल को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और वह न्यायिक हिरासत में है. (आईएएनएस इनपुट)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2020 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).