दर्दनाक! सहपाठियों के साथ Goa घूमने जा रहीं 11 महिलाओं की सड़क हादसे में मौत
स्कूल की सहपाठियों के साथ गोवा घूमने और पुराने दिनों को याद करने की योजना 11 महिलाओं के लिए जीवन का आखिरी सफर साबित हुआ जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे में मृत सभी 11 महिलाएं देवनगरे स्थित सेंट पॉल स्कूल के 1989 बैच की छात्रा थीं और यह समूह जिस मिनी बस से जा रहा था उसकी शुक्रवार को इतिगत्ति गांव के पास लॉरी से टक्कर हो गई.
स्कूल की सहपाठियों के साथ गोवा घूमने और पुराने दिनों को याद करने की योजना 11 महिलाओं के लिए जीवन का आखिरी सफर साबित हुआ जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे में मृत सभी 11 महिलाएं देवनगरे स्थित सेंट पॉल स्कूल के 1989 बैच की छात्रा थीं और यह समूह जिस मिनी बस से जा रहा था उसकी शुक्रवार को इतिगत्ति गांव के पास लॉरी से टक्कर हो गई. पुलिस के मुताबिक पूर्व छात्राओं ने तीन दिन की गोवा यात्रा की योजना बनाई थी और इनमें से दो के साथ उनकी बेटियां भी थी.
उन्होंने बताया कि 14 पूर्व छात्राएं शु्क्रवार सुबह देवनगरे से रवाना हुई थीं जिनमें से 13 देवनगरे जिला मुख्यालय के कस्बे की ही थीं जबकि एक महिला बेंगलुरु की थी. पुलिस ने बताया कि वे एक सहपाठी को धारवाड़ से लेने जा रही थी तभी यह हादसा हो गया. उन्होंने बताया कि वाहन के चालक और खलासी को रानेबेन्नूर से पकड़ा गया है. यह भी पढ़े: Road Accident in Karnataka: धारवाड़ में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और टिपर की टक्कर में 11 लोगों की मौत
हादसे में ट्रक ड्राइवर और पांच अन्य महिलाएं घायल हुई हैं. पुलिस ने बताया कि दो घायलों की गंभीर स्थिति है और एक महिला को हवाई जहाज की मदद से बेंगलुरु के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

