Pahalgam Terror Attack: इंडिगो के बाद SpiceJet का बड़ा फैसला, श्रीनगर की उड़ानों पर कैंसलेशन और रिशेड्यूलिंग फीस की माफ
इस अपील के बाद, इंडिगो के बाद अब SpiceJet ने भी बड़ा निर्णय लिया है. एयरलाइन ने घोषणा की है कि 22 अप्रैल 2025 तक बुक की गई सभी श्रीनगर आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर 30 अप्रैल 2025 तक के लिए कैंसलेशन और रिशेड्यूलिंग फीस माफ कर दी गई है.
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले में अब तक 26 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस दुखद घटना के बाद, पर्यटकों और आम यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने त्वरित कदम उठाते हुए सभी एयरलाइनों से अपील की कि वे न तो किराए बढ़ाएं और न ही टिकट रद्दीकरण पर शुल्क लें.
इस अपील के बाद, इंडिगो के बाद अब SpiceJet ने भी बड़ा निर्णय लिया है. एयरलाइन ने घोषणा की है कि 22 अप्रैल 2025 तक बुक की गई सभी श्रीनगर आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर 30 अप्रैल 2025 तक के लिए कैंसलेशन और रिशेड्यूलिंग फीस माफ कर दी गई है. यह भी पढ़े: ‘एक भी बेगुनाह को मारना, पूरी कायनात को मारने के बराबर है’, पहलगाम आतंकी हमले पर बोले सलमान खान
SpiceJet का आधिकारिक बयान
"इस दुखद परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, हम यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. हम पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़े हैं.
श्रीनगर से दिल्ली के लिए अतिरिक्त फ्लाइट
इस दुखद घड़ी में SpiceJet ने आज श्रीनगर से दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त विशेष उड़ान का संचालन भी किया है, ताकि वहां फंसे यात्रियों को राहत मिल सके।
इंडिगो का भी ऐलान
इंडिगो एयरलाइन ने भी कहा है कि वह श्रीनगर से और श्रीनगर के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कैंसलेशन और रीशेड्यूलिंग शुल्क नहीं लेगी. इसके साथ ही, एयरलाइन ने दिल्ली और मुंबई से श्रीनगर के लिए विशेष उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया है. नियमित शेड्यूल की 160 साप्ताहिक उड़ानों के अलावा ये अतिरिक्त सेवाएं दी जा रही हैं।
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

