Muslim Man Identified As Hindu: सूरत में अर्जुनसिंह बनकर रह रहा था ओजैर आलम, गिरफ्तार
सूरत के एक बाजार में कपड़े बेचने वाले 27 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति को कथित तौर पर हिंदू पहचान के तहत नकली आधार कार्ड का उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है
सूरत, 16 जुलाई: सूरत के एक बाजार में कपड़े बेचने वाले 27 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति को कथित तौर पर हिंदू पहचान के तहत नकली आधार कार्ड का उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के सदस्य नरेंद्र चौधरी ने इसकी पहचान करते हुए व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी आरोपी अवध बाजार में अपना व्यवसाय चलाता है. यह भी पढ़े: Aadhaar-UAN Name Mismatch: अगर PF और Aadhar खाते के नाम और जन्मतिथि में है अंतर, तो ऐसे करें ठीक
इस इलाके में मुख्य रूप से हिंदू परिवार रहते हैं जानकारी के अनुसार, आराेेेपी पिछले नौ सालों से अवध मार्केट में रूही फैशन के नाम से महिलाओं के कपड़ों की दुकान चलाता है आरोपी ने आधिकारिक दस्तावेजों के लिए अपना नाम ओजैर आलम इस्तेमाल किया आरोप है कि उसने अर्जुनसिंह भंवरसिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाया हुआ है वहीं इस झूठ से अनजान लोग उसे अर्जुन कहकर बुलाते थे.
जांच के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका असली नाम ओजैर आलम है वह मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का रहने वाला है आरोपी ने नकली आधार कार्ड में अपना निवास राजस्थान बताया है जानकारी मिली है कि आरोपी ने अपनी दुकान के कंप्यूटर का उपयोग कर जाली आधार कार्ड बनाया अधिकारी ने कहा कि वह इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं उसने इस दस्तावेज का उपयोग अन्य किसी उद्देश्य के लिए तो नहीं किया था पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई हैै.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2023 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

