देश

मथुरा: बीमार पति की मजदूरी लेने भट्टे पर गई महिला से मालिक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

मथुरा जिले में एक माह पूर्व बीमार हुए भट्टा मजदूर पति की मजदूरी लेने गई महिला के साथ भट्टे के मालिक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज गया. शिकायत के अनुसार भट्टे के मालिक ने महिला से दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर उसे तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी दी.

मथुरा: बीमार पति की मजदूरी लेने भट्टे पर गई महिला से मालिक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
दुष्कर्म/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मथुरा: मथुरा जिले में एक माह पूर्व बीमार हुए भट्टा मजदूर (Kiln Worker) पति की मजदूरी लेने गई महिला के साथ भट्टे के मालिक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. बृहस्पतिवार को महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज गया.

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने शुक्रवार को बताया, ‘‘महिला की तहरीर पर ईंट भट्टा मालिक राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का डॉक्टरी मुआयना कराया जा रहा है.’’ उन्होंने बताया कि सुरीर गांव में कार्तिक नामक युवक एक ईंट भट्टे पर काम करता था.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: भगवान शनि की परिक्रमा के लिए घर से निकली महिला को अगवा कर चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी मथुरा पुलिस

करीब एक महीने से वह बीमार था. इलाज और घर खर्च के लिए भट्टे के मालिक से उसने अपने बकाया 43 हजार रुपये मांगे और यह राशि लेने के लिए अपनी पत्नी को वहां भेजा. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, भट्टे के मालिक ने महिला से दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर उसे तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).