Viagra Overdose: वियाग्रा के ओवरडोज ने ली जान, नागपुर के पास लॉज में 25 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
महाराष्ट्र के नागपुर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर सावनेर में स्थित एक होटल में रविवार को एक 25 वर्षीय शख्स मृत अवस्था में मिला. मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस का कहना है कि कथित तौर पर शख्स की मौत वियाग्रा के ओवरडोज से हुई है.
नागपुर: कई पुरुष सेक्स (Sex) के दौरान अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए वियाग्रा (Viagra) का सेवन करते हैं, लेकिन एक अजीबो-गरीब मामले में वियाग्रा का ओवरडोज (Viagra Overdose) एक शख्स की मौत का कारण बन गया. घटना महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) के पास की बताई जा रही है. इस अजीबो-गरीब घटना में नागपुर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर सावनेर में स्थित एक होटल में रविवार को एक 25 वर्षीय शख्स मृत अवस्था में मिला. मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस का कहना है कि कथित तौर पर शख्स की मौत वियाग्रा के ओवरडोज से हुई है. मृतक की पहचान अजय पारटेकी के तौर पर हुई है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार की शाम मृतक अपनी एक महिला मित्र के साथ सावनेर के केशव लॉज में गया था, जहां सेक्स के दौरान वह कथित रूप से गिर गया और कमरे में बेहोश हो गया. इस घटना से हैरान लड़की ने अपने एक कॉमन फ्रेंड को फोन किया, जिसने पुलिस को इस मामले की सूचना दी. यह भी पढ़ें: प्रेमी के शव को नहर में फेंकने वाली महिला गिरफ्तार
मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने पाया कि अजय के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे. हालांकि उसकी जेब में वियाग्रा की गोलियां मिलीं. पुलिस को संदेह है कि वियाग्रा की गोलियों के ओवरडोज के कारण शख्स की मौत हुई है. बहरहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2022 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

