भारत में 4.12 लाख से ज्यादा नए COVID मामले दर्ज, 3980 की मौत, 3.29 लाख संक्रमित हुए ठीक

भारत में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 4.12 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए. इसी दौरान संक्रमण की वजह से 3980 लोगों की जान गई, जो कि अब तक का सर्वाधिक है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना संक्रमण के 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए तथा 3,980 लोगों ने जान गंवाई.

कोविड हॉस्पिटल (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 6 मई : भारत में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 4.12 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए. इसी दौरान संक्रमण की वजह से 3980 लोगों की जान गई, जो कि अब तक का सर्वाधिक है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना संक्रमण के 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए तथा 3,980 लोगों ने जान गंवाई. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,10,77,410 हो गए और मृतकों की संख्या 2,30,168 पर पहुंच गई. Coronavirus Update: दुनियाभर में कोरोना के 154.7 मिलियन मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 35,66,398 है जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.92 प्रतिशत है. कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर गिरकर 81.99 प्रतिशत हो गई है.

आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,72,80,844 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे. इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे.

वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे. भारत में महामारी के मामले चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, पांच मई तक 29,67,75,209 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 19,23,131 नमूनों की जांच बुधवार को की गई.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट