Gurugram Rains: गुरुग्राम में भारी बारिश के चलते कल बंद रहेंगे स्कूल, वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

Representational Image | PTI

गुरुग्राम: दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. जलभराव, ट्रैफिक जाम और खराब मौसम को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. मंगलवार, 2 सितंबर को जिले के सभी स्कूल और ऑफिस बंद रहेंगे. स्कूलों को ऑनलाइन क्लासेज कराने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं कॉर्पोरेट और प्राइवेट दफ्तरों को कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने को कहा गया है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. सोमवार शाम 3 बजे से 7 बजे के बीच गुरुग्राम में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. इस वजह से कई इलाकों में पानी भर गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ.

Kal Ka Mausam, 2 September 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आफत लाएगी बारिश; जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम.

स्कूल और ऑफिस के लिए निर्देश

गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा, सभी कॉर्पोरेट और निजी संस्थान अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें. जिले के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद रहेंगे और केवल ऑनलाइन क्लासेज कराएंगे. यह कदम बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकों की सुविधा के लिए लिया गया है.

नागरिकों से अपील

डीसी अजय कुमार ने नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें. प्रशासन ने बताया कि रेस्क्यू टीमें अलर्ट पर हैं और पुलिस व डिजास्टर मैनेजमेंट टीमें लगातार काम कर रही हैं. जलभराव वाले इलाकों में ड्रेनेज और पंपिंग सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं, ताकि स्थिति नियंत्रण में रखी जा सके.

भारी बारिश ने गुरुग्राम में सामान्य जीवन को प्रभावित कर दिया है. प्रशासन की अपील है कि लोग सुरक्षित रहें, घरों में ही रहें और मौसम विभाग की चेतावनियों को नजरअंदाज न करें.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड