Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के समर्थन में उतरे सितारे, फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ी; किसी ने रद्द तो किसी ने टाला प्रोग्राम

पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को मनोरंजन जगत के सितारों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है. भारत-पाक तनाव के बीच सेना के शौर्य की तारीफ करने के साथ ही एक्टर्स ने अहम फैसला भी लिया है.

Operation Sindoor | X

मुंबई, 10 मई : पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को मनोरंजन जगत के सितारों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है. भारत-पाक तनाव के बीच सेना के शौर्य की तारीफ करने के साथ ही एक्टर्स ने अहम फैसला भी लिया है. आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट आगे खिसक चुकी है. वहीं, अरिजीत सिंह ने अपने एक म्यूजिक कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया.

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इसी साल 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, भारत-पाक तनाव को देखते हुए आमिर खान प्रोडक्शन ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया. प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि देश की सीमाओं पर चल रहे घटनाक्रम और राष्ट्रव्यापी अलर्ट को देखते हुए 'सितारे जमीन पर' की डेट को स्थगित करने का फैसला किया है. उनका मानना है कि जिम्मेदार नागरिकों के रूप में इस समय एकता और संयम के साथ जवाब देना महत्वपूर्ण है. यह भी पढ़ें : Rajasthan: जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

‘सितारे जमीन पर’ के जरिए आमिर खान दस नए कलाकारों को लॉन्च कर रहे हैं. इनके नाम सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, गोपी कृष्ण वर्मा, अरूष दत्ता, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, सिमरन मंगेशकर और नमन मिश्रा हैं. आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी अपकमिंग फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी हैं. भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने बताया कि जब तक देश में सब ठीक नहीं हो जाता, उनका कोई गाना रिलीज नहीं होगा. उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में वह देश के साथ खड़ी हैं.

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म 'भूल चूक माफ' की रिलीज डेट को लेकर निर्माताओं ने बड़ा फैसला लिया है. फिल्म पहले 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए फिल्म अब सिनेमाघरों पर नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज की जाएगी. फिल्म 'भूल चूक माफ' को 16 मई को सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया है.

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने यूएसए शो को रद्द कर दिया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अंकिता ने प्रशंसकों को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस मुश्किल समय में वह देश के साथ खड़ी हैं. गायक अरिजीत सिंह भी पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ सेना की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अबू धाबी में आयोजित अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट को स्थगित कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने फैंस को इसकी जानकारी दी थी.

इंस्टाग्राम पर अरिजीत सिंह की टीम ने पोस्ट शेयर किया, बताया था कि हाल की घटनाओं के कारण अबू धाबी में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट को स्थगित करने का फैसला लिया गया. इससे पहले अरिजीत ने पहलगाम को लेकर अपने चेन्नई म्यूजिक कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया था. कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' की टीम ने ऑडियो लॉन्च इवेंट को टालने का फैसला लिया. यह इवेंट पहले 16 मई 2025 को होने वाला था. कमल हासन ने एक्स पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को जानकारी दी थी. हासन का मानना है कि कला इंतजार कर सकती है, देश नहीं. देश सबसे पहले आता है. गायक विशाल मिश्रा ने कहा कि वह पाकिस्तान का समर्थन करने वाले देश तुर्की या अजरबैजान में शो नहीं करेंगे. विशाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मेरे शब्दों को मॉर्क कर लो! कभी नहीं!

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड