देश

Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' जारी! भारतीय सेना ने जारी किया VIDEO, 'आतंकीस्तान' के ड्रोन साजिश को किया नाकाम

भारतीय सेना ने बीती रात पाकिस्तान द्वारा की गई कायराना हरकत का वीडियो जारी किया है. ADG PI - INDIAN ARMY ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि 8 और 9 मई की रात को पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतें दोहराईं

Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' जारी! भारतीय सेना ने जारी किया VIDEO, 'आतंकीस्तान' के ड्रोन साजिश को किया नाकाम
Photo- @adgpi/X

Indian Army Statement: भारतीय सेना ने बीती रात पाकिस्तान द्वारा की गई कायराना हरकत का वीडियो जारी किया है. ADG PI - INDIAN ARMY ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि 8 और 9 मई की रात को पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतें दोहराईं, लेकिन इस बार भी भारतीय सेना ने उन्हें ऐसा जवाब दिया कि दुश्मन कांप उठे. 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा पर कई जगहों पर ड्रोन और दूसरे हथियारों से हमले किए गए. साथ ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक के बाद एक संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ. हालांकि, भारतीय सेना पहले से ही सतर्क थी और हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया गया.

भारतीय सेना देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. दुश्मन की किसी भी नापाक कोशिश का जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा.

ये भी पढें: India-Pak War Latest Update: पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, भारतीय सेना ने मार गिराए 50 से ज्यादा ड्रोन; जानें कल रात क्या हुआ? (Watch Video)

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

खराब  मौसम का फायदा लेना चाहता है पाकिस्तान

भारतीय सेना के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से ड्रोन के जरिए हमला करने की कोशिश की गई, लेकिन सभी ड्रोन या तो मार गिराए गए या उन्हें वापस खदेड़ दिया गया. जम्मू, उधमपुर, सांबा, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट जैसे इलाकों में सेना की एयर डिफेंस यूनिट पूरी तरह तैयार थी. आधुनिक तकनीक और हथियारों से लैस हमारी सेना ने पाकिस्तान की हर साजिश को नाकाम कर दिया.

पाकिस्तान ने ये हमला ऐसे समय किया जब देशभर में मौसम खराब था और कई जगहों पर बारिश हो रही थी. शायद पाकिस्तान को लगा कि इस समय हमारे जवान चौंकन्ने नहीं होंगे, लेकिन वह गलत साबित हुआ. भारतीय सेना हर मौसम में तैयार रहती है और इस बार भी उसने वही दिखाया.

ड्रोन हमलों के खिलाफ आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल

इस हमले में अब तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं आई है, लेकिन बॉर्डर से लगे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. ड्रोन हमलों के खिलाफ L-70 गन, ZU-23mm और शिल्का सिस्टम जैसे अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया.

बॉर्डर पर तैनात लोगों ने बताया कि रातभर फायरिंग की आवाजें आती रहीं और आसमान में ड्रोन की हलचल दिखी. लेकिन जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, सेना की जवाबी कार्रवाई ने सब शांत कर दिया.

'ऑपरेशन सिंदूर जारी

'ऑपरेशन सिंदूर' ये साबित करता है कि भारत अब सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि दुश्मन को सोचने पर मजबूर कर देता है. पाकिस्तान की ये हरकतें उसकी बौखलाहट का नतीजा हैं और भारतीय सेना हर मोर्चे पर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 08:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).