Operation Lotus 2.0: मंत्री आतिशी का दावा, दिल्ली में AAP की सरकार गिराना चाहती है BJP, विधायकों को पाला बदलने के लिए की 25 करोड़ रुपये की पेशकश- VIDEO
दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के बाद उनकी सरकार में मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि "बीजेपी ने 'ऑपरेशन लोटस 2.0' शुरू कर दिया है, और दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई आप सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने आप के 7 विधायकों से संपर्क किया है
- Read in
- English
Operation Lotus 2.0: दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के बाद उनकी सरकार में मंत्री आतिशी (Minister Atishi) ने दावा किया है कि "बीजेपी ने 'ऑपरेशन लोटस 2.0' शुरू कर दिया है, और दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई आप सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने आप के 7 विधायकों से संपर्क किया है और बताया गया है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद आप विधायकों में फूट पड़ जाएगी. वे हमारे 21 विधायकों के संपर्क में हैं. उनका लक्ष्य है दिल्ली सरकार को गिराने का. मंत्री आतिशी ने कहा कि उनके विधायको को सरकार गिराने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है
वहीं इससे पहले दिल्ली सीएम ने भी ट्वीट कर दावा किया कि पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है - “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है. औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे.” यह भी पढ़े: Video: ‘एक बार फिर झूठ बोल रहे हैं’, CM अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी के बयान पर बोले BJP नेता कपिल मिश्रा
Video:
#WATCH | Delhi: On allegations of BJP contacting AAP leaders, Minister Atishi says, "BJP has started 'Operation Lotus 2.0', and is trying to topple the democratically elected AAP government in Delhi. 7 MLAs of the AAP have been contacted by the BJP, and have been told, that… pic.twitter.com/mkBZ2shuyo
— ANI (@ANI) January 27, 2024
हालाँकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अभी तक 7 MLAs को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया.
इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जाँच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं. पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया. हमारे सभी MLA भी मज़बूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2024 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

