कोविड-19 के बावजूद केवल 27 प्रतिशत लोग घरों में: सर्वे

भारत में नोवल कोरोनावायरस के रोगियों की संख्या 433 तक पहुंच गई है, इसके बावजूद महज 27 प्रतिशत आबादी ही अपने-अपने घरों में रह रही है और सार्वजनिक जगहों से दूर बनी हुई है, ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके. इसका खुलासा सोमवार को एक सर्वे में हुआ है.

कोरोना वायरस का कहर (Photo Credit-PTI)

भारत में नोवल कोरोनावायरस के रोगियों की संख्या 433 तक पहुंच गई है, इसके बावजूद महज 27 प्रतिशत आबादी ही अपने-अपने घरों में रह रही है और सार्वजनिक जगहों से दूर बनी हुई है, ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके. इसका खुलासा सोमवार को एक सर्वे में हुआ है. आईएएनएस-सीवोटर गैलप इंटरनेशनल एसोसिएशन कोरोना ट्रैकर-1 में इस बात की पुष्टि हुई है, जिसे दुनियाभर के 22 देशों में 20 हजार लोगों के बीच किया गया. इस सर्वे के लिए हर देश की जनसंख्या के एक प्रतिनिधि नमूने से पिछले दो हफ्तों में या तो आमने-सामने बात की गई या फिर टेलीफोन या ऑनलाइन उनसे संपर्क कर इस बारे में जानकारी हासिल की गई.

नतीजे के मुताबिक, कोविड-19 से खुद को बचाने के लिए केवल 27 प्रतिशत भारतीय ही घरों में रह रहे हैं या सार्वजनिक जगहों से दूरी बना रहे हैं, जबकि 73 प्रतिशत लोग सावधानियां नहीं बरत रहे हैं. सर्वे में इस बात का भी खुलासा किया गया कि दुनियाभर में केवल 45 प्रतिशत लोग ही इस तरह की सावधानियां बरत रहे हैं.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, कोरोना वायरस से संबंधित देंगे अहम जानकारी

सर्वे में इस बात का भी दावा किया गया है कि इटली में जहां इस महामारी से छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, वहां 93 प्रतिशत लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं और सार्वजनिक जगहों से दूरी बना रहे हैं.

इस सूची में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रिया है, जहां 90 प्रतिशत लोग घरों में रह रहे हैं. दूसरी तरफ अगर तुर्की की बात करें, तो यहां केवल 11 प्रतिशत लोग ये सावधानियां बरत रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड