नए मोटर वाहन कानून के लागू होने के बाद से वाहन बीमा की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, Policy Bazaar ने दी जानकारी
नये मोटर वाहन कानून के अमल में आने के बाद वाहन बीमा की ऑनलाइन बिक्री दोगुनी से अधिक बढ़ गयी है। बीमा संबंधी ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी पॉलिसीबाजारडॉटकॉम ने यह जानकारी दी है. कंपनी ने कहा कि पिछले तीन दिनों में बिके वाहन बीमा में 90 प्रतिशत ऐसे लोगों ने खरीदे हैं जिनके वाहन बीमा की वैधता समाप्त हो चुकी थी.
नई दिल्ली. नए मोटर वाहन कानून के अमल में आने के बाद वाहन बीमा की ऑनलाइन बिक्री दोगुनी से अधिक बढ़ गयी है. बीमा संबंधी ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी पॉलिसीबाजारडॉटकॉम ने यह जानकारी दी है. कंपनी ने कहा कि पिछले तीन दिनों में बिके वाहन बीमा में 90 प्रतिशत ऐसे लोगों ने खरीदे हैं जिनके वाहन बीमा की वैधता समाप्त हो चुकी थी. कंपनी के मुख्य कारोबार अधिकारी (साधारण बीमा) तरुण माथुर ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘नये कानून के अमल में आने के बाद हम रोजाना करीब 30 हजार वाहन बीमा बेच रहे हैं. यह पहले की तुलना में दोगुना से अधिक है.’’
उन्होंने कहा कि वैधता समाप्त हो गये बीमा को नवीकृत कराये जाने का बिक्री में सर्वाधिक योगदान है. माथुर ने कहा, ‘‘मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 यातायात नियमों को लेकर सकारात्मक बदलाव है. यह भी पढ़े-नए ट्रैफिक नियम: गुरुग्राम पुलिस ने स्कूटी चालक का काटा 23 हजार का चालान, जानिए पूरा मामला
पिछले तीन दिन में बीमा में भारी बिक्री से पता चलता है कि उपभोक्ता जुर्माने में भारी वृद्धि को लेकर सजग हैं और सक्रियता से अपने वाहनों का बीमा करा रहे हैं.’’एक आकलन के हिसाब से देश में 19 करोड़ पंजीकृत वाहनों में सिर्फ 8.26 करोड़ का बीमा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

