देश

Onion Price: फिर से सस्ता होगा प्याज! बढ़ती कीमत रोकने के लिए सरकार ने बनाया धांसू प्लान

प्याज की कीमत बढ़ने से लोग चिंतित होते दिखाई दे रहे हैं. प्याज की महंगाई की आंच सरकार तक ना पहुंचे और आम लोगों की दिलों में ना भड़के. उससे पहले ही सरकार ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है.

Onion Price: फिर से सस्ता होगा प्याज! बढ़ती कीमत रोकने के लिए सरकार ने बनाया धांसू प्लान
onion

प्याज की कीमत बढ़ने से लोग चिंतित होते दिखाई दे रहे हैं.  प्याज की महंगाई की आंच सरकार तक ना पहुंचे और आम लोगों की दिलों में ना भड़के. उससे पहले ही सरकार ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है. प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 57 प्रतिशत बढ़कर 47 रुपये प्रति किलोग्राम होने के बाद सरकार ने कंज्यूमर्स उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए खुदरा बाजारों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बफर स्टॉक से प्याज की सेल बढ़ाने का शुक्रवार को फैसला किया. Onion Price Hike: प्याज के दाम ने किया परेशान, एक हफ्ते में 50% हुआ महंगा, जानें अचानक क्यों बढने लगे हैं रेट

प्याज की औसत खुदरा कीमत शुक्रवार को बढ़कर 47 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 30 रुपये प्रति किलोग्राम थी. दिल्ली में शुक्रवार को प्याज की खुदरा कीमत 40 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 30 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

मंत्रालय के अनुसार, जिन राज्यों में कीमतों में तेज वृद्धि हो रही है वहां थोक और खुदरा दोनों बाजारों में बफर स्टॉक से प्याज दिया जा रहा है. अगस्त के मध्य से 22 राज्यों में विभिन्न स्थानों पर बफर स्टॉक से करीब 1.7 लाख टन प्याज दिया गया. वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मंत्रालय ने पांच लाख टन का ‘बफर स्टॉक’ बनाए रखा है और आने वाले दिनों में अतिरिक्त दो लाख टन प्याज खरीदने की योजना है.

क्यों महंगा हुआ प्याज

मौसम संबंधी कारणों से खरीफ प्याज की बुआई में देरी के कारण कम फसल हुई और फसल की आवक में दरी हुई. ताजा खरीफ प्याज की आवक अब तक शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भंडारित रबी प्याज खत्म होने और खरीफ प्याज के आने में देरी के कारण सप्लाई की स्थिति खराब है, जिसके चलते थोक और खुदरा दोनों बाजारों में कीमतें बढ़ रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).