हिमाचल प्रदेश: बारातियों से भरी बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, 31 घायल
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बारातियों को लेकर जा रही एक बस के शनिवार शाम में एक पेड़ से टकरा जाने के कारण 40 वर्षीय कंडक्टर की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गये.
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बारातियों को लेकर जा रही एक बस के शनिवार शाम में एक पेड़ से टकरा जाने के कारण 40 वर्षीय कंडक्टर की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गये.
जिले के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय बस रैत से दारकाटा की ओर जा रही थी. बस के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और वह एक पेड़ से जा टकराई. इसके बाद एक कार ने भी पीछे से बस में टक्कर मारी.
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टतया यह लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला प्रतीत होता है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान हरनाम सिंह के रूप में की गयी है और घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
संबंधित खबरें
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
ईरान युद्ध का भारत पर असर, लाखों की संख्या में फंसे भारतीय
\