एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के नौगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात नौगाम के वागूरा की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

Jammu and Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के नौगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
भारतीय सेना के जवान (Photo Credits: IANS)

श्रीनगर, 16 जून : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में श्रीनगर के नौगाम इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात नौगाम के वागूरा की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया. मारे गए आतंकवादी तथा उसके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है. यह भी पढ़ें : Delhi: टैक्सी यूनियन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की मांग की

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को इलाके में दो आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी इसलिए तलाश अभियान अभी जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).