उत्तर प्रदेश: 'एक जनपद, एक उत्पाद' योजना का अब IRCTC की तेजस एक्सप्रेस में भी किया जाएगा प्रचार-प्रसार
उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद योजना का अब आईआरसीटीसी की तेजस एक्सप्रेस में भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा. प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग ने आईआरसीटीसी को ब्रांडिंग की जिम्मेदारी दी है. मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्वनी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओडीओपी योजना का प्रचार तेजस के पांच कोचों पर किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार की एक जनपद एक उत्पाद योजना (One District-One Product) का अब आईआरसीटीसी की तेजस एक्सप्रेस में भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा. प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग (सूक्ष्म लघु एवं मध्यम) ने आईआरसीटीसी को ब्रांडिंग की जिम्मेदारी दी है. मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्वनी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओडीओपी योजना का प्रचार तेजस के पांच कोचों पर किया जाएगा. इसकी शुरुआत आज से की जाएगी. इन कोचों पर प्रदेश के मशहूर उत्पादों का चित्र उकेर कर उनका प्रचार किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि कोचों पर विभिन्न शहरों के लोकप्रिय उत्पादों का चित्र बनवा दिया गया है. इसके माध्यम से इसमें सफर करने वाले लोग अपने-अपने जिलों के विशेष व लोकप्रिय उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: CAA विरोध: सोनिया- प्रियंका और ओवैसी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में केस दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ की चिकन, दरदोजी, कन्नौज का इत्र, कानपुर का चमड़ा, चित्रकूट के काठ के खिलौने, बुलंदशहर का सेरेमिक उत्पाद, सहारनपुर का वुडवर्क, भदोही के कालीन वर्क, प्रतापगढ़ के आंवला, मुरादाबाद का धातुशिल्प का प्रचार-प्रसार किया जाएगा. ट्रेन के कोचों पर बने चित्रों को लोग देखेंगे, जिससे उनका उत्पादों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और उसका प्रचार होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2019 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

