देश

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक बड़ा झटका, भाजपा में शामिल कई नेता

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है. अब प्रदेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता ठाकुर सहित कई अन्य नेताओं ने आप का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक बड़ा झटका, भाजपा में शामिल कई नेता
बीजेपी -आप (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली 12 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को एक और बड़ा झटका लगा है. अब प्रदेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता ठाकुर सहित कई अन्य नेताओं ने आप का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इससे पहले आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने भाजपा का दामन थामा था. दिल्ली स्थित भाजपा कार्यलय में सभी नेताओं की केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण हुई, इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पार्टी महासचिव अरुण सिंह भी उपस्थित रहे.

नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि, केजरीवाल ने सोचा था हिमाचल में सरकार बनाएंगे, आप को अब अपना संगठन बचाना मुश्किल हो गया है. आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल व संगीता, उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष डीके त्यागी व प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया आशीष कुमार का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है. यह भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आतंकवाद पर पाक PM को नसीहत, नियुक्ति पर दी शुभकामना

उन्होंने आगे कहा कि, आज उसी पार्टी की महिला विंग का साथ आना दिखाता है कि आम आदमी पार्टी झूठ प्रचारित कर रही थी. केजरीवाल जी, आपको देवभूमि में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार भी दूरबीन लेकर ढूंढने पड़ जाएंगे. हालंकि लगातार एक के बाद एक झटके लगने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश राज्य कार्यकारी समिति को भंग कर दिया गया है, जल्द ही नई कार्यसमिति का ऐलान किया जाएगा.

दरअसल पिछले हफ्ते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हिमाचल में रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई थी. उस रोड शो के बाद अगले दिन दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया था कि बीजेपी सीएम जयराम ठाकुर को हटा कर अनुराग ठाकुर को सीएम बनाना चाहती है, जिसका बीजेपी ने खंडन भी किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2022 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).