CM Official WhatsApp Channel Launched: सीएम योगी राज्य की जनता से अब सीधा साध सकेंगे संवाद, 'चीफ मिनिस्टर ऑफिस उत्तर प्रदेश' नाम से व्हाट्सएप चैनल लॉन्च
यूपी के सीएम योगी अब राज्य के 25 करोड़ नागरिकों से सीधा संवाद साध सकेंगे. यूपी सरकार ने सीएम योगी के निर्देश पर लोगों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए चीफ मिनिस्टर ऑफिस, उत्तर प्रदेश के नाम से वॉट्सएप चैनल की शुरुआत की गई है
UP CM Official WhatsApp Channel Launched: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अब राज्य के 25 करोड़ नागरिकों से सीधा संवाद साध सकेंगे. यूपी सरकार ने सीएम योगी के निर्देश पर लोगों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए चीफ मिनिस्टर ऑफिस, उत्तर प्रदेश के नाम से एक वॉट्सएप चैनल की शुरुआत की गई है. इस चैनल से जुड़ने वाले लोग आसानी से अपनी बात सीएम ऑफिस के समक्ष रख सकेंगे.
आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल लॉन्च करने के बाद यूपी सीएम ऑफिस की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गई. लिखा गया,उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योग आदित्यनाथ जी के लिए प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक 'एक परिवार' है. मा. मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में 'परिवार' के प्रत्येक सदस्य की खुशहाली एवं समृद्धि हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. संवाद को लोकतंत्र की आत्मा मानने वाले माननीय मुख्यमंत्री जी के 'उत्तर प्रदेश परिवार' के प्रत्येक सदस्य से सहज संवाद के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचार के सशक्त व सरल माध्यम WhatsApp का उपयोग करते हुए Chief Minister Office, Uttar Pradesh नामक आधिकारिक WhatsApp Channel शुरू किया गया है. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: सीएम योगी ने 208 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Tweet:
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के लिए प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक 'एक परिवार' है।
मा. मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में @UPGovt 'परिवार' के प्रत्येक सदस्य की खुशहाली एवं समृद्धि हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
संवाद को लोकतंत्र की…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 16, 2023
वहीं आगे लिखा गया कि संवाद का यह नया प्रभावशाली मंच प्रदेश सरकार से जुड़ीं जनहित की सूचनाओं का त्वरित संप्रेषण करेगा. इस चैनल की खास बात यह है कि इससे कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है. मा. मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे व त्वरित सूचनाएं प्राप्त करने हेतु इस WhatsApp Channel से अवश्य जुड़ें.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2023 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

