Odisha: Smartphone खरीदने के लिए युवक ने पत्नी को 1 लाख 80 हजार रुपये में बेचा, 2 महीने पहले हुई थी शादी
ओडिशा (Odisha) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को जिसके साथ उनसे सात फेरे लिए थे. उसने उसे राजस्थान के एक 55 वर्षीय व्यक्ति के हाथों 1 लाख 80 हजार रुपये बेच दिया. क्योंकि वह महंगा स्मार्टफोन (Smartphone) खरीदना चाहता था.
भुनेश्वर: ओडिशा (Odisha) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को जिसके साथ उनसे सात फेरे लिए थे. पत्नी भी इस उम्मीद के साथ शादी की थी कि वह जन्मों-जन्म अपने पति के साथ साथ दुख -सुख में रहेगी. लेकिंव वही पति उसे राजस्थान के एक 55 वर्षीय व्यक्ति के हाथों 1 लाख 80 हजार रुपये बेच दिया. क्योंकि वह महंगा स्मार्टफोन (Smartphone) खरीदना चाहता था. महिला को बेचे जाने के बाद महिला के मायके वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: चार लाख के लिए पति ने पत्नी को बेचा, खरीदारों ने किया गैंगरेप
बेलपाड़ा थाना प्रभारी बुलु मुंडा के अनुसार आरोपी किशोर ओडिशा के बोलांगीर जिले का रहने वाला है. उसने नाबालिग किशोर सोशल मीडिया के जरिए लड़की के संपर्क में आया और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. परिवार वालों के राजामंदी के बाद दोनों ने शादी कर ली. शादी के ठीक दो महीने बाद युवक ने कुछ आर्थिक समस्याओं का हवाला देते हुए अपनी पत्नी को अपने साथ रायपुर जाने के लिए ईंट भट्ठे में काम करने के लिए निकला. लेकिन उसने उसे राजस्थान के एक गांव लेकर पहुंचा. जहां उसने अपनी पत्नी को राजस्थान के बारां जिले के एक 55 वर्षीय व्यक्ति को 1 लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया.
युवक पत्नी को राजस्थान में बेचने के बाद वहां से अपने घर लौट आया. जिसके बाद उसने पत्नी के माता-पिता से एक कहानी गढ़ी. उसने बताया कि उनकी बेटी किसी के साथ भाग गई. लेकिनं परिवार वालों को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ. जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की.
शिकायत के बाद पुलिस ने जब मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो मालूम पड़ा कि उसकी पत्नी किसी के साथ भागी नहीं है. बल्कि वह पैसों के लिए राजस्थान में किसी एक आदमी के हाथों बेच दिया है. बोलांगीर के एसपी नितिन कुसालकर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि युवक ने अपनी पत्नी को पैसों के लिए राजस्थान में बेच दिया है.
हालांकि आरोपी का कहना है कि उसने बेचा नहीं है. बल्कि कुछ पैसों की जरूरत थी. इसलिए उसने पत्नी को गिरोह रखा था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी ने राजस्थान में जिस शख्स के हाथों महिला को बेचा था. उसके पास से उसे रिहा करवा लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2021 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

