ओडिशा: सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में महिला माओवादी ढेर
ओडिशा (Odisha) के कंधमाल (Kandhamal) जिले में सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई. राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अभय ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गोछापाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के नजदीक दोनों ओर से गोलीबारी हुई.
भुवनेश्वर, 12 दिसंबर : ओडिशा (Odisha) के कंधमाल (Kandhamal) जिले में सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई. राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अभय ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गोछापाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के नजदीक दोनों ओर से गोलीबारी हुई.
डीजीपी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और डिस्ट्रिक्ट वॉलियंटरी फोर्स (DVF) के जवान ने अभियान शुरू किया. इसके बाद चरमपंथियों ने गांव के नजदीक उनपर गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें वर्दी पहनी महिला माओवादी मारी गई.
यह भी पढ़े : दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि सुधारों का किया समर्थन, कहा- ज्यादा निवेश से किसानों को ज्यादा लाभ.
अभय ने बताया कि माओवादी समूह के अन्य सदस्य गोलीबारी के बाद मारी गई महिला माओवादी का शव छोड़कर भाग गए. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से सुरक्षा कर्मियों ने शव के अलावा दो बंदूक, चार राउंड गोलियां, माओवादी साहित्य बरामद किया. अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2020 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

