ऑड-ईवन स्कीम: इस बार CNG वाहनों को नहीं मिलेगी छूट, महिलाओं को राहत

पिछली बार जहां प्राइवेट सीएनजी गाड़ियों को इस स्कीम के दायरे से बाहर रखा गया था, वहीं इस बार उनको भी कोई राहत नहीं दी गई है. हालांकि पिछली बार की तरह इस बार भी महिलाओं को ऑड-ईवन में छूट मिलेगी.

सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली: राजधानी में प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार 4 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन स्कीम (Odd-Even Scheme) एक बार फिर से लागू करने जा रही है. इस बाबत सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शनिवार को कुछ बड़े ऐलान किए. पिछली बार जहां प्राइवेट सीएनजी गाड़ियों को इस स्कीम के दायरे से बाहर रखा गया था, वहीं इस बार उनको भी कोई राहत नहीं दी गई है. हालांकि पिछली बार की तरह इस बार भी महिलाओं को ऑड-ईवन में छूट मिलेगी. यह छूट कुछ निर्धारित शतों के आधार पर दी जाएगी. फिलहाल टू-वीइलर पर यह स्कीम लागू होगी या नहीं इसपर अभी फैसला नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी.

ऑड-ईवन में महिलाओं की छूट के लिए शर्ते हैं कि जिस गाड़ी को अकेली महिला चला रही होगी उसे छूट होगी. इसके अलावा अगर गाड़ी में सभी सवारी महिलाएं होंगी या फिर महिला के साथ 12 साल तक का बच्चा होगा तो उसे छूट होगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस, टैक्सी, ऑटो पर यह स्कीम लागू नहीं होगी. मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑड-ईवन स्कीम सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू होगी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली: AAP की पूर्व विधायक अलका लांबा कांग्रेस में शामिल.

सीएम केजरीवाल ने बताया कि सरकार टू व्हीलर पर भी इस योजना को लागू करना चाहती है. लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया है. सीएम ने इस मामले को लेकर सुझाव मांगे थे. समिति ने अपने सुझाव में कहा है कि बाइक को इस योजना में पूरी तरह से शामिल करना संभव नहीं है. पिक ऑवर में छूट देनी पड़ेगी. पिछली बार जब यह स्कीम लागू हुई थी तो बाइक को छूट थी.

Share Now

संबंधित खबरें

IndiGo Flight Blackout: वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में ब्लैकआउट, 25 मिनट तक बिना AC-लाइट के परेशान रहे यात्री; लैंडिंग के बाद जमकर किया हंगामा; VIDEO

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड