Congress MLA Suresh Raje: मध्य प्रदेश में अश्लील वीडियो वायरल, विधायक ने लगाया 50 लाख मांगने का आरोप- Video
मध्य प्रदेश में एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो कथित तौर पर ग्वालियर जिले के डबरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक सुरेश राजे का बताया जा रहा है
भोपाल, 24 अगस्त: मध्य प्रदेश में एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो कथित तौर पर ग्वालियर जिले के डबरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक सुरेश राजे का बताया जा रहा है हालांकि, आईएएनएस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. यह भी पढ़े: MP Shocking Video: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा, बेटे को छुड़ाने के लिए कार की बोनट पर लटकी महिला को 500 मीटर तक घसीटा, वीडियो वायरल होने पर 3 सस्पेंड
राजे ने इस वीडियो को छेड़छाड़ कर बनाया गया बताते हुए आरोप लगाया है कि उनसे कुछ लोगों ने 50 लाख रुपए की मांग की थी और ऐसा न करने पर इसे वायरल किया गया है, वे इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे.
कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का अश्लील वीडियो लीक, लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे
.#gwalior #gwaliorimpact #news #breakingnews #viral #congress #sureshraje #imartidevi #exclusive #dabra #narottammishra #bjp #kamalnath #shivrajsinghchouhan pic.twitter.com/RtOIHdlJOS
— gwaliorimpact (@gwaliorimpact) August 24, 2023
दरअसल, गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। यह अश्लील वीडियो कहां का है, कब का है और इसमें दिख रहा व्यक्ति कौन है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, मगर जो व्यक्ति नजर आ रहा है, उसके गले में एक गमछा डला है, जो कांग्रेस का है और यहां तक कहा जा रहा है कि यह व्यक्ति कथित तौर पर डबरा से कांग्रेस विधायक राजे हैं.
कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का कहना है कि पिछले दिनों एक व्यक्ति का कॉल आया था, जिसमें उनसे 50 लाख रुपए की मांग की गई थी उन्होंने जब रकम नहीं दी तो छेड़छाड़ कर तैयार किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है उनका इस वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन, वे इस मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे.
दूसरी ओर भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि आपत्तिजनक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें नजर आ रहे व्यक्ति के गले में कांग्रेस का पट्टा डाला हुआ है और जो व्यक्ति दिख रहा है वह ग्वालियर चंबल इलाके का विधायक है ऐसे व्यक्ति पर कांग्रेस को कार्रवाई करनी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

