एजेंसी न्यूज

UP में बड़ी लापरवाही, मोबाइल पर बात करते हुए नर्स ने दी कोविड-19 टीके की दोहरी खुराक

कानपुर देहात जिले के मंडौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 टीकाकरण के दौरान लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है. एक नर्स ने कथित तौर पर मोबाइल पर बात करते हुए एक महिला को कोविड-19 टीके की दोहरी खुराक दे दी.

UP में बड़ी लापरवाही, मोबाइल पर बात करते हुए नर्स ने दी कोविड-19 टीके की दोहरी खुराक
वैक्सीनेशन (Photo Credits: Twitter/@mybmc)

कानपुर, 3 अप्रैल : कानपुर (Kanpur) देहात जिले के मंडौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 टीकाकरण (Covid-19 Vaccination) के दौरान लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है. एक नर्स ने कथित तौर पर मोबाइल पर बात करते हुए एक महिला को कोविड-19 टीके की दोहरी खुराक दे दी. इसके बाद महिला के परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और बाद में जिलाधिकारी व मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी समेत कई अधिकारियों को नर्स की लापरवाही के बारे में सूचित किया.

परिजनों ने पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार को कमलेश कुमारी कोरोना टीके की खुराक लेने प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र गई थीं जहां एएनएम अर्चना ने उन्हें मोबाइल पर बातचीत करते हुए टीके की दो खुराक लगा दीं. परिजनों का आरोप है कि जब दो बार टीका लगाये जाने पर कमलेश ने नर्स को टोका तो उसने माफी मांगने के बजाय उसे फटकार लगाई. यह भी पढ़ें : Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय में दिल्ली सरकार के 20 कॉलेजों में प्रिंसिपल के पद खाली

परिवार के सदस्यों का कहना है कि दोहरी खुराक के कारण कमलेश के हाथ में हल्की सूजन आ गई हालांकि कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखा. जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने फोन पर 'पीटीआई-' को बताया कि उन्होंने सीएमओ को घटना की जांच करने और तथ्यों की पड़ताल करने के निर्देश दिये हैं. शनिवार शाम तक इस मामले में रिपोर्ट तलब की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2021 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).